Connect with us

वाराणसी

महाकुंभ यात्रियों को चूड़ा मटर और गरम कॉफी के साथ मिला मकर संक्रांति का तोहफा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महाकुंभ 2025 से लौट रहे यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए लहुराबीर व्यवसायी समिति और श्री हरे कृष्णा ज्वेलर्स के संयुक्त सहयोग से विशेष सेवा कार्य का आयोजन किया गया। बुधवार सुबह 9 बजे से शुरू इस आयोजन में श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट चूड़ा मटर और गरमा गरम कॉफी वितरित की गई।

इस सेवा कार्य में श्री हरे कृष्ण ज्वेलर्स के अधिष्ठाता संतोष अग्रवाल, लहुराबीर व्यवसायी समिति के संरक्षक अजय तुलस्यान,अध्यक्ष रजनीश कनौजिया, महामंत्री दिनेश अग्रवाल, जितेंद्र पटेल, रामकुमार अग्रवाल, संजय चौबे, अमित पांडे, राजेश गुप्ता, मनीष माहेश्वरी, प्रदीप गिनोडीया, सिंधु, आशीष, राजेंद्र शास्त्री और समाजसेवी दीपक अग्रवाल ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Loading...

इस कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज दिलीप मिश्रा के साथ व्यापारी और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी सफल और सार्थक बना दिया। मकर संक्रांति पर आयोजित यह सेवा कार्य सामाजिक सौहार्द और सहानुभूति की भावना का प्रतीक बन गया। यात्रियों ने आयोजकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page