Connect with us

अपराध

आगरा में जूता कारोबारी से 50 लाख की ब्लैकमेलिंग, पति-पत्नी पर केस

Published

on

आगरा में एक जूता कारोबारी के साथ रिश्तेदारी के भरोसे का फायदा उठाकर लूट और ब्लैकमेलिंग की खौफनाक घटना सामने आई है। पीड़ित कारोबारी राजेश दयाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दूर की रिश्तेदार सरिता और उसके पति नरेंद्र चाहर ने उन्हें मदद के बहाने बुलाकर बंधक बना लिया।घटना की शुरुआत तब हुई जब सरिता ने अर्जुन नगर आने का अनुरोध किया।

रात करीब साढ़े नौ बजे जब राजेश वहां पहुंचे तो सरिता और उसके पति ने उन्हें बंधक बनाकर उनके गले से सोने की चेन और हीरे का लॉकेट छीन लिया। इसके बाद उन्हें कार में रातभर घुमाया गया। इसी दौरान सरिता ने झूठे छेड़खानी के आरोप का वीडियो बनाया और 50 लाख रुपये की मांग की।

तड़के चार बजे पेट्रोल पंप पर मौका मिलते ही राजेश ने हार्न बजाकर कर्मचारियों से मदद मांगी, जिससे आरोपी वहां से भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग के आधार पर सरिता, नरेंद्र और सात अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने लूट और ब्लैकमेलिंग के आरोप में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page