Connect with us

मिर्ज़ापुर

प्रयागराज महाकुंभ के लिए मीरजापुर पुलिस की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक चौबंद 

Published

on

Loading...
Loading...

सघन चेकिंग अभियान जारी

प्रयागराज महाकुंभ-2025 के निर्विघ्न और सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए मीरजापुर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। इसी क्रम में बीती रात पुलिस अधीक्षक मीरजापुर, सोमेन बर्मा, ने जिगना थाना क्षेत्र के मीरजापुर-प्रयागराज सीमा पर स्थापित बैरियर और मोर्चाबंदी का निरीक्षण किया।

सघन चेकिंग अभियान जारी
पुलिस अधीक्षक ने गैपुरा चौराहे और ग्राम पाली में बनाए गए बैरियर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वाहन, व्यक्ति और सामान की सघन जांच की गई।

Advertisement

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई
महाकुंभ के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता बढ़ाने के आदेश दिए।

इस निरीक्षण में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लालगंज, जिगना थाना प्रभारी, विंध्याचल थानाध्यक्ष समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। मीरजापुर पुलिस ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आश्वासन देते हुए जनता से भी सहयोग की अपील की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page