Connect with us

गाजीपुर

संविधान गौरव अभियान की सफलता के लिए भाजपा की बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में 25 जनवरी तक चलने वाले संविधान गौरव अभियान को सफल बनाने के लिए आज जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला कार्यालय, छावनी लाइन पर युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान में सर्वाधिक संशोधन कर इसकी मूल अवधारणा को समाप्त करने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को हमेशा उपेक्षित करने का काम किया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने संविधान में जो भी संशोधन किए, वे बाबा साहब की सोच और मानवता की रक्षा के लिए किए गए।

जिला स्तर पर होंगे विविध कार्यक्रम
सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के अंतर्गत अनुसूचित मोर्चा के नेतृत्व में जिला स्तरीय विशाल गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। युवा मोर्चा स्कूलों और कॉलेजों में संविधान से जुड़े विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा, ताकि छात्रों को संविधान और सरकार की मंशा से अवगत कराया जा सके।

मन की बात 19 जनवरी को होगी प्रसारित
जिलाध्यक्ष ने बताया कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को पड़ने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ का प्रसारण 19 जनवरी को किया जाएगा।

संविधान की रक्षा में भाजपा का योगदान
जिला महामंत्री और अभियान संयोजक प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करते हुए संविधान का सम्मान किया है। उन्होंने अभियान के विभिन्न कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

Advertisement

कांग्रेस पर निशाना
अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को चुनाव हराकर और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रखकर उन्हें उपेक्षित किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. अंबेडकर को सर्वाधिक सम्मान दिया है।

बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय, युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक जायसवाल, जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, शशिकांत शर्मा, नीतीश दुबे, नीलम सिंह, कंचन गिरी, पंकज सिन्हा और विवेकानंद राय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन युवा मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक जायसवाल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page