Connect with us

आजमगढ़

आजमगढ़ में इंटरलॉकिंग का लोकार्पण

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर तहसील के कोयलसा विकासखंड के डोमनपुर गांव में लंबे समय से कच्चे मार्ग की समस्या थी। बरसात के समय यह मार्ग पानी में डूब जाता था, जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस मार्ग पर फिसलने से कई ग्रामीण घायल भी हो चुके थे। वर्षों तक यह समस्या बनी रही और ग्रामीणों की शिकायतें अनसुनी की जाती रहीं।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव को जब इस समस्या की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत इस पर कार्रवाई शुरू की। प्रस्ताव बनाकर भेजने के बाद लगभग 9 लाख रुपये की लागत से 200 मीटर का इंटरलॉकिंग मार्ग तैयार किया गया।

रविवार को संतोष यादव ने इस नवनिर्मित मार्ग का लोकार्पण किया।उन्होंने बताया कि यह मार्ग बरसों से कच्चा था और बारिश में डूबने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी। अब इस समस्या का समाधान हो चुका है, और उनका प्रयास है कि विकासखंड के हर गांव में इसी तरह के कार्य किए जाएं।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सूर्यकेश कुमार ने भी संतोष यादव के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस मार्ग के बनने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। लोकार्पण के दौरान गांव के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page