गाजीपुर
गाजीपुर के गोलू यादव ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
गाजीपुर (जयदेश)। झारखंड के रांची स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 5 से 10 जनवरी तक आयोजित 68वीं राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गाजीपुर जनपद ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस प्रतियोगिता में जनपद के एथलीट गोलू यादव ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।

गोलू यादव ने अपनी इस उपलब्धि से न केवल गाजीपुर बल्कि पूरे प्रदेश को गर्व महसूस कराया। इस शानदार प्रदर्शन पर गाजीपुर जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा, जनपदीय विद्यालय खेलकूद सचिव आकाश सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आनंद सिंह, पूर्व एमएलसी विजय यादव, गाजीपुर एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, संघ के सचिव/शारीरिक शिक्षक रुद्रपाल यादव, रामआशीष यादव, रामपलट यादव, नेसार अहमद फैज, नसीम, संजीव यादव, मनोज कुमार, राम अवध, तरुण, मुरलीधर राय, अंजनी कुमार सिंह, मनोज, दिवाकर यादव, अकबर अली, प्रमिला और अन्य ने गोलू यादव को बधाइयां दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
यह उपलब्धि खेल जगत में एक नई प्रेरणा का स्रोत बनी है और जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए एक मार्गदर्शन प्रस्तुत करती है।
