Connect with us

वाराणसी

“स्वामी विवेकानंद के उच्च आदर्शों पर चलकर ही मानवता सुरक्षित” : रेशमा श्रीवास्तव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में रेशमा श्रीवास्तव (वन एवं पर्यावरण समिति सदस्य, जौनपुर) ने अपने गृह जनपद आवास नई बस्ती, पांडेयपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि, देश का विश्व स्तर पर मान बढ़ाने व आध्यात्म का दर्शन कराने वाले कायस्थ कुल शिरोमणि स्वामी विवेकानंद के उच्च आदर्श जीवन में संतुलन व ऊर्जा प्रदान करते हैं। जिसपर चलकर मानव अपना जगनिहित कल्याण कर सकते हैं।

उन्होंने अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ यह संकल्प भी लिया कि पर्यावरण व अध्यात्म के संतुलन से आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण प्रदान करेंगे जिसके लिए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण व जल संरक्षण का कार्य करते रहेंगे ।

Loading...

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अर्चना श्रीवास्तव, आँचल मौर्या, अदिति श्रीवास्तव, अक्षिता श्रीवास्तव, पूजा सिंह, भावना पांडे, सेजल श्रीवास्तव, सुरभि श्रीवास्तव, डॉ सुजीत श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत वर्मा, युवा समाजसेवी कार्यकर्ता कार्तिकेय श्रीवास्तव एवं बृजबाला सेठ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page