गाजीपुर
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर तीन की मौत
गाजीपुर (जयदेश)। जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के देवा तिराहे पर बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी मृतक जंगीपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के निवासी थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्याम लाल (50), अच्छेलाल (35) और प्रदीप राम (27) बाइक से कहीं जा रहे थे। देवा तिराहे के पास अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे श्याम लाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घायल अच्छेलाल और प्रदीप राम को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों घायलों की भी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
