Connect with us

जौनपुर

शाहगंज में अधिवक्ताओं का तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। शाहगंज तहसीलदार के तानाशाही रवैये और समस्याओं के समाधान में रुचि न लेने से नाराज शाहगंज बार के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके कार्यालयों के दरवाजे बंद कर दिए और एसडीएम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान अधिवक्ता समिति ने आपात बैठक आयोजित कर यह प्रस्ताव पास किया कि वे तहसीलदार और न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे।

अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष भोलेन्द्र कुमार यादव ने आरोप लगाया कि तहसीलदार समस्याओं के समाधान में कोई रुचि नहीं दिखाते और उनकी अनदेखी करते हैं। कई बार उनके तानाशाही व्यवहार की शिकायत की गई लेकिन उच्च अधिकारी केवल आश्वासन देकर इसे टालते रहे।

Loading...

शुक्रवार को कुछ वरिष्ठ अधिवक्ता तहसीलदार से मिलने गए थे लेकिन उन्होंने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं का रोजाना अपमान अब सहन नहीं किया जाएगा और तहसीलदार का स्थानांतरण जरूरी है।

जब तक तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं होता तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष भोलेन्द्र कुमार यादव, महामंत्री दुर्गा प्रसाद, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, विमलेश चंद्र यादव समेत कई अधिवक्ता शामिल हुए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page