Connect with us

वाराणसी

दस लाख के गहने लेकर युवती लापता, पिता ने दर्ज कराया केस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जगतगंज क्षेत्र की एक युवती 10 लाख रुपये के गहने लेकर लापता हो गई। युवती के पिता ने चेतगंज थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार, आजमगढ़ जिले के भिखारी वनगांव निवासी जितेंद्र यादव और खजुरी पांडेयपुर निवासी मनीष कुमार यादव समेत अन्य अज्ञात लोग इसमें शामिल हैं।

युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि जितेंद्र यादव ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर कीमती गहने मंगवा लिए और फिर उसे अपने साथ लेकर गायब हो गया। उन्होंने दावा किया कि जितेंद्र और मनीष का एक संगठित गिरोह है, जो भोली-भाली युवतियों को शादी का झांसा देकर उनके घर से गहने मंगवाता है और बाद में उन्हें छोड़ देता है।

Loading...

चेतगंज थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page