Connect with us

वाराणसी

तुलसी घाट पर मिला दक्षिण भारतीय श्रद्धालु का शव

Published

on

Loading...
Loading...

सुसाइड नोट में जतायी गंगा में शरीर त्यागने की इच्छा

वाराणसी के तुलसी घाट पर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय श्रीनिवास मूर्ति के रूप में हुई है, जो कर्नाटक के वेलरी स्थित नेहरू कॉलोनी के निवासी थे। बताया जा रहा है कि वे बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजा के लिए वाराणसी आए थे।

बेटे को भेजा सुसाइड नोट, अस्सी घाट पर मिला मोबाइल का लोकेशन

पुलिस को घटना की जानकारी तब मिली, जब सिद्धार्थ नामक युवक ने अपने पिता के लापता होने की सूचना दी। जांच के दौरान पता चला कि श्रीनिवास मूर्ति ने अपने बेटे को सुसाइड नोट भेजा था। नोट में उन्होंने लिखा था, “अब मैं गंगा में अपना शरीर त्यागना चाहता हूं।”

पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर अस्सी घाट पर जांच शुरू की। होटल की तलाशी लेने पर पता चला कि जिस होटल में श्रीनिवास मूर्ति ठहरे थे, वहां ताला लगा हुआ था।

Advertisement

तुलसी घाट पर मृतक के कपड़े और मोबाइल मिलने के बाद पुलिस ने एनडीआरएफ की मदद ली। करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद श्रीनिवास मूर्ति का शव गंगा नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंपा जाएगा। मौके से मृतक का मोबाइल और अन्य जरूरी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page