Connect with us

वाराणसी

भदैनी सामूहिक हत्याकांड: मकान कुर्की पर कोर्ट पहुंचीं शारदा देवी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भदैनी सामूहिक हत्याकांड में पुलिस अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है। कार्रवाई के तहत पुलिस ने मारे गए राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के भतीजे विशाल गुप्ता उर्फ विक्की के घर की कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है। कुर्की का नोटिस जारी होते ही राजेंद्र की मां शारदा देवी कोर्ट पहुंचीं और मकान पर नोटिस को चुनौती दी।

शारदा देवी ने कोर्ट में दायर अर्जी में बताया कि जिस मकान 2/206 भदैनी पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है, वह विशाल गुप्ता का नहीं है। मकान राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के नाम पर है और वह खुद उसमें रहती हैं। शारदा देवी ने कहा कि वह मकान से मिलने वाले किराए से अपना गुजारा करती हैं। उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई कि वाराणसी पुलिस को मकान की कुर्की करने से रोका जाए।

भेलूपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश के तहत 7 जनवरी को विशाल गुप्ता उर्फ विक्की के खिलाफ बीएनएस की धारा 84 के तहत कुर्की का नोटिस चस्पा किया। नोटिस चस्पा करने के दौरान डुगडुगी भी बजाई गई।

क्या है पूरा मामला?

5 नवंबर 2024 को राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की पत्नी नीलू और तीनों बच्चों नमनेंद्र, सुकेंद्र और गौरांगी का शव उनके भदैनी स्थित मकान में मिला था। सभी को गोली मारी गई थी। राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का शव रोहनिया में एक निर्माणाधीन मकान के भीतर मिला था। मामले में विशाल गुप्ता पर हत्या का आरोप है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page