Connect with us

वाराणसी

बाबा गैबीनाथ कुण्ड का शिलान्यास

Published

on

Loading...
Loading...

बाबा गैबीनाथ कुण्ड का जीर्णोद्धार शुरूवाराणसी के कैन्ट क्षेत्र में स्थित बाबा बड़े गैबीनाथ जी की तपोस्थली के ऐतिहासिक कुण्ड के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास विधायक सौरभ श्रीवास्तव और वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के मानद सदस्य अम्बरीष सिंह भोला ने किया। 51.66 लाख रुपये की लागत से इस परियोजना को पूरा किया जाएगा जिसमें कुण्ड की सफाई और पुनर्निर्माण शामिल है।

इस अवसर पर शिलान्यास का पूजन वरिष्ठ नागरिक चिन्मय चटर्जी द्वारा संपन्न हुआ, जबकि शिलापट्ट का अनावरण अम्बरीष सिंह भोला ने किया। पार्षद शरद पांडेय मुन्ना ने नारियल फोड़कर शिलान्यास प्रक्रिया को पूरा किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उपस्थित नागरिकों, महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर स्वागत किया।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काशी का तेजी से विकास हो रहा है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।इस कार्यक्रम में महामना मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ ओझा, पार्षद शरद पांडेय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

बाबा गैबीनाथ अखाड़ा समिति और स्थानीय निवासियों ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस परियोजना से क्षेत्र का सौंदर्य निखरेगा और स्थानीय लोगों को स्वच्छ वातावरण प्राप्त होगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page