Connect with us

गाजीपुर

दबंगों की पिटाई से विद्युतकर्मी घायल, एफआईआर दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। कुर्था गांव में विद्युत विभाग के निविदा कर्मी पर दबंगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में लाइनमैन मिथिलेश सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रकाश नगर उपकेंद्र से जुड़े निविदा कर्मी मिथिलेश सिंह यादव कुर्था निवासी उपभोक्ता राजमती देवी के नए कनेक्शन पर मीटर लगाने गए थे। इस दौरान उपभोक्ता के पति मंगल यादव और बेटे किस्मत यादव ने उनसे गाली-गलौज की और काम करने से रोकते हुए वापस लौटा दिया।

जब मिथिलेश यादव कुर्था से लौटकर प्रकाश नगर जा रहे थे, तभी पीजी कॉलेज चौराहे पर मंगल यादव और किस्मत यादव ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दी। इस हमले में मिथिलेश का सिर फट गया और उनके चेहरे व शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

मौके पर प्रशासन की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही उपखंड अधिकारी सुधीर कुमार और अवर अभियंता प्रमोद यादव घटनास्थल पर पहुंचे और घायल विद्युतकर्मी को सदर कोतवाली ले गए। वहां पीड़ित और विभागीय अधिकारियों की ओर से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

कर्मचारियों में आक्रोश

Advertisement

घटना से विद्युत विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश है। लाइनमैनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे कार्य बहिष्कार करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों पर होगी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। विभागीय अधिकारियों ने भी पीड़ित के लिए न्याय और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page