Connect with us

गाजीपुर

देसी तमंचा के साथ एक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने देवा ग्राम सभा के तिराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक देसी तमंचा और एक कारतूस बरामद किया।

संदिग्ध की पहचान पिंटू यादव पुत्र हरकेश यादव निवासी धमराव थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी कड़ी पूछताछ की, जिसके बाद यह जानकारी प्राप्त हुई कि पिंटू यादव के खिलाफ पहले भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

Loading...

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायालय में पेश किया। पुलिस की इस कार्यवाही से इलाके में सुरक्षा को लेकर आम नागरिकों में विश्वास बढ़ा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page