Connect with us

गाजीपुर

भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद सदस्य के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व 2024 के तहत जिला कार्यालय, छावनी लाइन, पर जिलाध्यक्ष और प्रदेश परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को पूरी की गई। चुनाव अधिकारी गीता शाक्य ने प्रेक्षक अश्विनी त्यागी की उपस्थिति में बताया कि जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 19 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। जांच के बाद इनमें से 12 आवेदन वैध पाए गए, जबकि 7 आवेदन त्रुटिपूर्ण होने के कारण खारिज कर दिए गए।

प्रदेश परिषद सदस्य पद के लिए कुल 14 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इस दौरान दिनभर भाजपा जिला कार्यालय पर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह और सक्रियता साफ झलक रही थी।

Loading...

चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी वैध नामांकनों की सूची तैयार कर ली गई है और जल्द ही आगे की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page