Connect with us

गाजीपुर

संविधान गौरव अभियान मण्डल मरदह दक्षिणी की कार्यशाला सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

मरदह (गाजीपुर)। भारतीय जनता पार्टी के संविधान गौरव अभियान के तहत मण्डल मरदह दक्षिणी की कार्यशाला बैठक अरखपुर में नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष शिवमुनी चौहान के निजी आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी ने कहा कि “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान है। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से 11 जनवरी से 25 जनवरी तक गाँव-गाँव में अभियान चलाकर लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करेगी।”

पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराया।

Loading...

कार्यशाला में चतुर्भुज चौबे, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा शैलेश कुमार, रामकेश पांडेय, संतोष सिंह, पंकज राय, जीतेंद्र सिंह, अमित तिवारी, प्रमोद राय, विपिन राय, मंतोष यादव, गोपाल यादव, संजीव श्रीवास्तव, मार्कण्डेय राम और बेचन राजभर समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री रमेश सिंह ने किया, जबकि समापन और आभार वरिष्ठ भाजपा नेता संकठा प्रसाद मिश्रा ने व्यक्त किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page