Connect with us

वायरल

तिब्बत में भूकंप ने ढाया कहर, 53 की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

बिहार और नेपाल में भी महसूस किये गये झटके

नेपाल की सीमा के पास तिब्बत के शिगात्से में मंगलवार सुबह आये तेज भूकंप में 53 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा घायल हैं। शिगात्से शहर में आए 7.1 तीव्रता के इस भूकंप से भारी नुकसान हुआ है। नेपाल, भारत, चीन के भी कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके आए हैं। इतना ही नहीं भूकंप के बाद भी कई झटके (ऑफ्टर शॉक) महसूस किए गए। मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।

बिहार और नेपाल में भी महसूस किये गये झटके

तिब्बत में आए तगड़े भूकंप का झटका भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के कई इलाकों में भी महसूस किए गए। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

Advertisement

वहीं, नेपाल की राजधानी काठमांडू में तेज झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सड़कों और खुले स्थानों की ओर भाग गए। सुबह-सुबह आए तेज झटके की वजह से लोगों को कुछ समझ में नहीं आया। लोग घरों से बाहर निकल आयेये।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page