Connect with us

जौनपुर

परीक्षा देने गयी छात्रा लापता

Published

on

Loading...
Loading...

पिता ने वाराणसी के युवक पर लगाया भगा ले जाने का आरोप 

जौनपुर (जलालपुर)। बीए पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा देने आयी एक छात्रा परीक्षा समाप्त होने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इस घटना से परेशान पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पिता ने आरोप लगाया है कि वाराणसी के नरिया निवासी एक युवक उनकी बेटी को बहका-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

घटना जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित एक महाविद्यालय की है। छात्रा अपने पिता के साथ 2 जनवरी को दोपहर 2 बजे परीक्षा देने कॉलेज आयी थी। परीक्षा के दौरान पिता कॉलेज से बाहर बगल में स्थित अपने रिश्तेदार के घर चले गए। जब परीक्षा समाप्त होने के बाद बेटी को लेने पहुंचे, तो वह कॉलेज में नहीं मिली।

परेशान पिता ने कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में बेटी की खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी और आरोप लगाया कि पास के ही एक युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की साजिश की है। पिता ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उक्त युवक उनकी बेटी को बहकाने की कोशिश कर चुका है।

पुलिस ने पिता द्वारा दिए गए युवक के मोबाइल नंबर को जांच में शामिल कर लिया है। केराकत क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी युवक को पकड़ने और छात्रा को खोजने की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page