Connect with us

गाजीपुर

रोटरी क्लब का सराहनीय कदम, गरीबों में लगातार बांट रही कंबल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। सामाजिक कार्य की परंपरा को निभाते हुए समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब गाजीपुर ने आर्थिक रूप से असहाय और निर्धन लोगों को ठंड से बचाने के लिए देर रात सड़कों पर घूम-घूम कर कंबल वितरण अभियान शुरू कर दिया है। रोटरी क्लब ने इस पुनीत कार्य के लिए अध्यक्ष रो० चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे और सचिव रो० बरुन कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है।

रोटरी क्लब के डायरेक्टर क्लब संजीव कुमार सिंह ने बताया कि भीषण ठंड से राहत देने के लिए स्थानीय प्रशासन अलाव के साथ-साथ कंबल का वितरण कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकारी लाभ से वंचित जरूरतमंदों के लिए प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी रोटरी क्लब ने सरकारी योजनाओं के तहत कार्य करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब के सचिव रो० बरुन कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष उनकी संस्था ने इनर व्हील क्लब के साथ मिलकर 500 कंबल वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जो कि मकर संक्रांति तक पूरा कर लिया जाएगा।

Loading...

रोटरी अध्यक्ष रो० चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे ने बताया कि उनकी टीम देर रात सड़कों पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक लाभ से वंचित वास्तविक जरूरतमंदों को चिन्हित कर उनकी संस्था कंबल वितरण कर रही है, जो कि मकर संक्रांति तक अनवरत जारी रहेगा।

इसी क्रम में कल रोटरी अध्यक्ष रो० चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे, सचिव रो० बरुन कुमार अग्रवाल, रो० संजीव कुमार सिंह, रो० राजेश प्रसाद, रो० असित सेठ, रो० संजर नासिर और रो० सैयद जीशान जिया ने खालिसपुर से कठवामोड़ तक मलिन बस्तियों में घूम-घूम कर 50 जरूरतमंदों को कंबल बांटे। इससे पहले शनिवार को इनर व्हील क्लब में मंडलाध्यक्ष आशा अग्रवाल के साथ मिलकर 101 कंबल का वितरण किया गया था।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page