Connect with us

जौनपुर

जन आरोग्य मेले में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, चिकित्सकों की कमी ने बढ़ायी परेशानी

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जिले के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। अधिकतर केंद्रों पर चिकित्सक नदारद रहे, जिससे फार्मासिस्टों ने मरीजों का उपचार किया और दवाएं वितरित कीं। जांच सेवाओं का भी अभाव रहा।

महराजगंज क्षेत्र के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 66 मरीजों का इलाज किया गया। सभी मरीजों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। पीएचसी राजाबाजार में एलटी अंगद सिंह और एलए रवींद्र सिंह ने 15 मरीजों का उपचार किया।

(1) गद्दोपुर पीएचसी: कड़ाके की ठंड के बावजूद आशा और एएनएम के सहयोग से डॉ. अमित कुमार सोनी ने 22 मरीजों का इलाज किया। इनमें 13 पुरुष और नौ महिलाएं शामिल थीं।

(2) लोहिंदा पीएचसी: यहां एलटी भुनेश्वर प्रसाद चौरसिया ने 11 मरीजों का उपचार किया और तीन मरीजों की जांच की।

(3) पूरा लाल पीएचसी: फार्मासिस्ट राकेश कुमार ने 18 मरीजों का उपचार किया।

Advertisement

(4) मछलीशहर: पीएचसी जमालपुर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में कुल 20 मरीजों का इलाज किया गया। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. आरके यादव ने बताया कि मेले में छह पुरुष, 13 महिलाएं और एक बच्चे का इलाज किया गया। जबकि, सिंगरामऊ में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में कुल 155 मरीजों का इलाज किया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page