Connect with us

जौनपुर

अपहृत किशोरी के मामले में दो पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से किशोरी को जबरन अगवा करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव निवासी पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 3 जनवरी की रात चार पहिया वाहन में सवार 3-4 बदमाश उसके घर पहुंचे। उस समय वह अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि बदमाश दरवाजा खोलते ही घर में घुस आए, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी देकर उसकी बेटी को जबरन उठाकर वाहन में बैठाकर फरार हो गए।

महिला का कहना है कि घटना से कुछ घंटे पहले सुबह एक बाइक पर सवार दो युवक उसके घर आए थे। नाम पूछने पर उन्होंने खुद को श्यामू राजभर और ओमप्रकाश विश्वकर्मा बताया। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने पहले रेकी की और बाद में इस घटना को अंजाम दिया।

Loading...

थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर श्यामू राजभर और ओमप्रकाश विश्वकर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page