Connect with us

जौनपुर

वर्दी में शराब खरीदते सिपाही का वीडियो वायरल, पैसा देने से किया इंकार

Published

on

Loading...
Loading...

दुकानदार ने लगाया धमकाने का आरोप

जौनपुर। जनपद के जलालपुर थाना पुलिस के अनुशासनहीनता के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में दो सिपाहियों को अनुशासनहीनता के आरोप में लाइन हाजिर करने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं दिखा। अब त्रिलोचन बाजार स्थित शराब की दुकान पर एक और विवाद सामने आया है, जिसमें वर्दी पहने सिपाही का वीडियो वायरल हुआ है।

त्रिलोचन बाजार की शराब दुकान पर सिपाही संदीप तिवारी वर्दी में शराब खरीदते हुए देखे गए। चश्मदीदों के अनुसार, शराब लेने के बाद सिपाही ने वहीं चखने का ऑर्डर दिया। लेकिन जब दुकानदार ने चखने का पैसा मांगा तो सिपाही ने पैसा देने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई, जो वीडियो में कैद होकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

दुकानदार ने आरोप लगाया कि सिपाही ने न केवल चखने का पैसा देने से मना किया, बल्कि झगड़े के दौरान दुकान बंद कराने की धमकी भी दी। दुकानदार ने कहा, “सिपाही ने शराब खरीदी और जब चखने का पैसा मांगा, तो वे झगड़ने लगे। पुलिस की ताकत दिखाकर मुझे धमकाया।”

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने सिपाही के इस आचरण की कड़ी आलोचना की है। लोगों का कहना है कि वर्दी का यह दुरुपयोग न केवल पुलिस विभाग की छवि खराब करता है, बल्कि जनता के विश्वास को भी ठेस पहुंचाता है।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने पुलिस विभाग से सिपाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए आचरण में सुधार लाना चाहिए, ताकि जनता का भरोसा बहाल हो सके।

पुलिस विभाग ने फिलहाल मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page