Connect with us

अपराध

किन्नर के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। जनपद के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के राजा साहब पोखरे के पास रामबाग कॉलोनी में गुरुवार देर शाम बदमाशों ने 35 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान आजमगढ़ निवासी गोपाल विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो किन्नरों के बीच रहकर ड्राइवर का काम करता था और रामबाग कॉलोनी स्थित उनके आवास में रहता था। घटना के वक्त गोपाल घर के बाहर अलाव ताप रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश पहुंचे और उनमें से एक ने उसके सिर में गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। गोपाल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रॉपर्टी विवाद का शक
सूत्रों के अनुसार, गोपाल सोनी किन्नर की गाड़ी चलाता था और प्रॉपर्टी विवाद को लेकर इस हत्या का शक जताया जा रहा है। बताया गया कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों में से एक ने गोपाल के पास जाकर सिर में गोली मारी और तुरंत फरार हो गए।

Advertisement

एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला वर्चस्व को लेकर हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page