अपराध
फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव
परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना किया अंतिम संस्कार
मल्हनी (जौनपुर)। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सलहदीपुर गांव में बुधवार रात 16 वर्षीय किशोरी आरती का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, आरती रात में परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई थी। रात करीब 11 बजे परिजनों को कुछ असामान्य महसूस हुआ। दरवाजा खोलने पर उन्होंने आरती का शव फंदे पर झूलता देखा। घटना के बाद परिजनों ने शव को फंदे से उतारा और बिना किसी कानूनी प्रक्रिया का पालन किए जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले को लेकर क्या कदम उठाती है।
थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा, “घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। अगर पीड़ित परिवार या अन्य कोई तहरीर देता है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।”
