Connect with us

मऊ

मऊ में महिला आयोग की जनसुनवाई, पीड़ितों को न्याय के निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के उद्देश्य से मऊ के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं से जुड़े मामलों का निस्तारण त्वरित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के कमजोर वर्ग तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाने की सलाह दी। इस दौरान नीलम यादव, डॉक्टर रागिनी मिश्रा और अनुपमा सहित अन्य महिलाओं ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं।

श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन शिकायतों का समाधान पीड़ितों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र किया जाए।इसके बाद उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय, जिला कारागार और कस्तूरबा गांधी विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिला महिला चिकित्सालय में 15 बच्चियों के जन्म पर बेबी किट वितरित की गई और केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया।

Advertisement

जिला कारागार में बंदी महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page