Connect with us

गाजीपुर

डायट सैदपुर में शिक्षकों को नवाचारी विधियों से किया गया प्रशिक्षित

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। डायट सैदपुर में मंगलवार को तीन दिवसीय गणित प्रशिक्षण के दूसरे दिन भी गणित की नवाचारी विधियों और गणित किट के प्रयोग पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी शिक्षकों को गणित किट के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, गणित विषय को अधिक प्रभावी और रुचिकर बनाने के लिए नवाचारी विधियों का उपयोग कैसे किया जाए, इस पर भी प्रशिक्षकों ने मार्गदर्शन दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय, वाराणसी के पूर्व उप सचिव डॉ. राम अवतार यादव ने किया। उन्होंने उद्घाटन सत्र में कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से शिक्षकों की विषयगत कमजोरियों को दूर करने का अवसर मिलता है। साथ ही, प्रशिक्षण शिक्षकों को परिपक्व बनाता है और उनके ज्ञान में वृद्धि करता है।

Loading...

डॉ. यादव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और विधियों को कक्षा में लागू करें और छात्रों को इसका लाभ दिलाएं। उन्होंने सभी सत्रों को गंभीरता से लेने की अपील की और कहा कि रोचक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण ही इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने गणित किट के विविध पहलुओं और उनके प्रभावी उपयोग पर गहन चर्चा की। इस प्रकार का प्रशिक्षण शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों से लैस कर उनके शिक्षण को और अधिक प्रभावशाली बनाने में सहायक साबित होगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page