Connect with us

मऊ

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु बैठक, 1084 करोड़ के निवेश प्रस्ताव स्वीकृत

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनपद में निवेश को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। उद्योग मित्र ने जानकारी दी कि अब तक 53 प्रस्तावों के तहत 1084 करोड़ रुपये के निवेश धरातल पर आ चुके हैं जिनमें से 17 प्रस्तावों पर कमर्शियल प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है।

जिलाधिकारी ने बड़े निवेश को प्रोत्साहित करने और जनपद में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा में पूर्व वित्तीय वर्षों की लंबित सब्सिडी पर चर्चा हुई, और उपायुक्त उद्योग को इस मामले में पत्राचार कर कार्रवाई करने को कहा गया।

एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत 27 आवेदन पत्र बैंकों को भेजे गए हैं जिनमें से 16 स्वीकृत हो चुके हैं और 18 पर ऋण वितरण की प्रक्रिया चल रही है। जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर को समस्त आवेदनों में ऋण वितरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने को कहा।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 775 लाभार्थियों की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद, जिलाधिकारी ने टूल किट्स का वितरण तुरंत करने के निर्देश दिए। औद्योगिक प्रतिष्ठानों के पंजीकरण की समीक्षा के दौरान सहायक श्रम आयुक्त को पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का प्रचार-प्रसार बढ़ाने और इसमें जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने के निर्देश भी दिए गए।

Advertisement

औद्योगिक क्षेत्र सहादतपुरा में पार्क निर्माण और जल सप्लाई की नई पाइप लाइन बिछाने के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। साथ ही, बी-9 औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत पोल शिफ्ट करने और ताजपुर औद्योगिक क्षेत्र में नालों की सफाई पर तुरंत कार्यवाही करने को कहा गया।

निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों की समीक्षा के दौरान यूपी सीडा को निर्धारित समय सीमा में सभी आवेदन निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अभियंता विद्युत, यूपी सीडा के प्रतिनिधि और कई उद्यमी उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page