मऊ
“स्वस्थ लीवर के लिए खानपान पर रखें ध्यान” : डॉ. संजय सिंह
Loading...
Loading...
मऊ (जयदेश) । शारदा नारायण अस्पताल में सोमवार को आयोजित निःशुल्क फाइब्रो सिरोसिस स्कैन जांच शिविर में 95 लोगों की जांच की गई। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि फैटी लीवर जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है। मोटापा, मधुमेह, शराब का सेवन और कुपोषण जैसे कारणों से लीवर फैटी हो सकता है जिससे लीवर सिरोसिस, लीवर फेलियर या कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
Loading...
डॉ. सिंह ने बताया कि फैटी लीवर से बचने के लिए चीनी, शराब, वसायुक्त भोजन, परिष्कृत अनाज और मांस के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही, गर्म पानी का उपयोग करना लीवर के लिए फायदेमंद होता है। शिविर में एलएसएम और केपीए टेस्ट के तहत लोगों की जांच की गई।
Continue Reading
