Connect with us

मऊ

जिलाधिकारी की बैठक, आधार कार्ड और कायाकल्प शीघ्र पूरा करने के निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। सोमवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि 29 और 30 नवंबर को निपुण एसेसमेंट टेस्ट संपन्न हुआ जिसमें औसतन 89% बच्चों ने भाग लिया।

उन्होंने यह भी बताया कि शासन के निर्देशानुसार 30 नवंबर से पहले सभी विद्यालयों में नई विद्यालय प्रबंध समितियों का गठन कर लिया गया है और ये समितियां 1 दिसंबर से क्रियाशील हो चुकी हैं। बैठक में छात्र उपस्थिति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि शिक्षा क्षेत्र फतेहपुर मंडाव और रानीपुर में 70% से अधिक बच्चों की उपस्थिति रही जबकि कोपागंज में यह आंकड़ा 62% था।जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र में विद्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाकर कार्य करें।

कायाकल्प योजना के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा में यह पाया गया कि विकासखंड दोहरीघाट, घोसी, कोपागंज, मोहम्मदाबाद गोहना और फतेहपुर मंडाव में शत प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं जबकि रतनपुरा, बडराव और परदहा में 99% कार्य पूरे हुए हैं। जिलाधिकारी ने बाकी कामों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

नगर क्षेत्र के चार विद्यालयों में कायाकल्प कार्यों के पूरे न होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया। एक विद्यालय के भौतिक रूप से अनुपलब्ध होने पर उसे निकटतम विद्यालय में शामिल करने के निर्देश भी दिए गए।इसके अलावा, आधार कार्ड न बनने के कारण 7500 बच्चों के खातों में सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पा रहा था।

Advertisement

जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को सक्रियता दिखाते हुए उप जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारियों से सहयोग लेकर बच्चों के आधार कार्ड तैयार करने और उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय योजनाओं की सफलता के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को विशेष सक्रिय रहने का आह्वान किया और बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उप जिला अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों से सहयोग लेने को कहा।

इस बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी उमेश चंद तिवारी, परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page