Connect with us

मऊ

जिलाधिकारी के नेतृत्व में समाधान दिवस, 111 शिकायतों में से आठ का निस्तारण

Published

on

Loading...
Loading...

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में तहसील मोहम्मदाबाद गोहना में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 111 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 8 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया और आठ शिकायतों के समाधान के लिए मौके पर टीमों को भेजा गया।

इन शिकायतों में सबसे ज्यादा राजस्व विभाग से 71 और पुलिस विभाग से 14 शिकायतें थीं बाकी 24 शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित थीं।

Advertisement

जिलाधिकारी ने जन सुनवाई के दौरान अधिकारियों को जन शिकायतों को गंभीरता से लेकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए और कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार, तहसीलदार मोहम्मदाबाद गोहना, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना, और अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page