Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर: महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

जनपद में शुक्रवार को मिशन शक्ति 5 के तहत जनपद के सभी थानों द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से शासन एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की क्रियाशील योजनाओं और सेवाओं की जानकारी साझा की गई।

थाना स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्पलाइन नंबर (112, 1090, 181, 108, 1076, 1098) और साइबर क्राइम से संबंधित जानकारियां दी गईं। उन्हें जागरूक किया गया ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद ले सकें।

पुलिस मीडिया सेल की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि यह अभियान महिला सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इस पहल से जनपद में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page