Connect with us

गाजीपुर

उच्च प्राथमिक विद्यालय के 70 बच्चों ने किया कृषि अनुसंधान संस्थानों का शैक्षिक भ्रमण

Published

on

Loading...
Loading...

सादात(गाजीपुर)। एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत सादात विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालयों से चयनित 70 बच्चों को गुरुवार को शैक्षिक भ्रमण पर मऊ जिले के भारतीय कृषि अनुसंधान परिसर, सूक्ष्म जीव ब्यूरो और भारतीय कृषि बीज अनुसंधान संस्थान के लिए रवाना किया गया।

उच्च प्राथमिक विद्यालय सादात के प्रधानाध्यापक सुभाष सिंह यादव ने बस को हरी झंडी दिखाकर बच्चों को मऊ के लिए रवाना किया। इस भ्रमण के लिए बच्चों का चयन क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया था। प्रतियोगिता में डेढ़ सौ से अधिक बच्चों ने भाग लिया था, जिनमें से 70 बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए चुना गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

प्रधानाध्यापक सुभाष सिंह यादव ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण पर जाने वाले बच्चों को टी-शर्ट, टोपी, बैग, कॉपी, पेन आदि उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा, रास्ते में स्नैक्स, बिस्कुट, चॉकलेट, पानी और लंच की भी व्यवस्था की गई है।

खंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार पांडेय ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के कक्षा 6, 7 और 8 के छात्रों के लिए एक्सपोजर विजिट योजना बनाई गई है। इसका उद्देश्य बच्चों को नई चीजों से परिचित कराना और उनके सीखने के अनुभवों को समृद्ध करना है।

Advertisement

इस भ्रमण में बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए शिक्षक संतोष सिंह, संतोष यादव, शीतला यादव, सावित्री यादव, सीमा यादव, राजेश राम और अभिषेक यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page