Connect with us

मऊ

आने वाला समय है सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का : महेन्द्र राजभर

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ (जयदेश)। सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने मऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में ओमप्रकाश राजभर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने राजभर समाज के साथ छल किया है। महेंद्र राजभर ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने राजभर समाज की ताकत का इस्तेमाल कर अपनी पार्टी खड़ी की और सत्ता में आने के बाद समाज के लिए कुछ भी नहीं किया।

उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि सपा से गठबंधन में 17 सीटें मिलने के बावजूद उन्होंने केवल खुद और अपने पुत्र को टिकट दिया जबकि समाज के अन्य लोगों की अनदेखी की।

महेंद्र राजभर ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर ने हमेशा समाज का प्रयोग किया और जब-जब उनके स्वार्थ पूरे नहीं हुए, उन्होंने गठबंधन तोड़ दिया। उन्होंने भाजपा और सपा से गठबंधन के टूटने का उदाहरण देते हुए कहा कि यह सब ओमप्रकाश राजभर की सत्ता की लालसा और परिवारवाद का नतीजा था।

उन्होंने यह भी कहा कि अब राजभर समाज जाग चुका है और ओमप्रकाश राजभर के झूठे वादों में आने वाला नहीं है। सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी हर कार्यकर्ता को सम्मान और उचित स्थान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement

महेंद्र राजभर ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी को मजबूत करें और महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलें।बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरविंद राजभर ने की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page