Connect with us

वाराणसी

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान : पिंडरा के मेधावी छात्रों ने सारनाथ का किया शैक्षणिक भ्रमण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत पिंडरा विकास खंड के मेधावी छात्र-छात्राओं को बुधवार को सारनाथ का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान छात्रों को सारनाथ के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी गई। बीआरसी पिंडरा से खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) विनोद कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर 100 छात्र-छात्राओं को रवाना किया।

शिक्षकों की देखरेख में बस द्वारा गए इन छात्रों ने पुरातात्विक स्थल, उपदेश स्थली, और संग्रहालय का भ्रमण किया। इस यात्रा के दौरान छात्रों ने सारनाथ की ऐतिहासिक धरोहरों और बौद्ध धर्म के महत्व के बारे में गहन जानकारी हासिल की।

Loading...

खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हुए इस भ्रमण में छात्रों को विभाग की ओर से बैग और टी-शर्ट भी प्रदान की गईं। छात्र-छात्राओं ने इस यात्रा को बेहद उत्साहपूर्ण और ज्ञानवर्धक बताया।टीम में एआरपी अजय सिंह, नोडल शिक्षण संकुल डॉ. शिव प्रकाश सिंह, अखिलेश मिश्रा, विनय सिंह, गरिमा सिंह, आकांक्षा केसरी और अनीता जैसल शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page