Connect with us

पूर्वांचल

जिलाधिकारी ने किया जिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

पैसे की मांग पर सख्त कार्रवाई के आदेश

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय गोराबाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आईसीयू वार्ड, ओपीडी, बाल रोग वार्ड, एनआरसी कक्ष, और मेडिकल वार्ड (पुरुष एवं महिला) सहित अन्य विभागों का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य, दवाओं की उपलब्धता और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ-सफाई और शौचालयों की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने सभी वार्डों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया।

चिकित्सकों और कर्मचारियों को निर्देश
जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि सभी डॉक्टर वार्डों में उपस्थित रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुपस्थिति या लापरवाही की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी। नर्सों और वार्ड कर्मियों को निर्देश दिया गया कि मरीजों की दवा से लेकर उनके स्वास्थ्य सुधार तक पूरी जिम्मेदारी निभाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

पैसे की मांग पर सख्त कार्रवाई के आदेश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को निर्देशित किया कि यदि किसी चिकित्सक या कर्मचारी द्वारा मरीजों से पैसे की मांग की जाती है, तो तुरंत कार्रवाई की जाए और संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया जाए।

बढ़ते मरीजों पर विशेष ध्यान
जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम परिवर्तन के कारण मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में अस्पताल को हर मरीज की देखभाल पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने मरीजों के इलाज से लेकर उनके ठीक होने और घर जाने तक की पूरी रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और अन्य डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page