Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में ठंड बढ़ने पर रैन बसेरों की तैयारियां पूरी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में ठंड का असर बढ़ने के साथ ही नगर निगम ने रैन बसेरों की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का कार्य तेज कर दिया है। इस साल 12 स्थायी रैन बसेरों में से कुछ पहले ही चालू हो चुके हैं और बाकी को इसी सप्ताह शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही ठंड बढ़ने के कारण अस्थायी रैन बसेरों को भी तैयार किया जा रहा है।

पिछले साल नगर निगम ने 23 रैन बसेरों को चालू किया था। इस बार भी रैन बसेरों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश नगर आयुक्त अक्षत वर्मा द्वारा दिया गया है। उन्होंने साफ चादर, तकिया, कंबल और शौचालय की उचित व्यवस्था करने की बात की है साथ ही यहां नियमित सफाई और फॉगिंग की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई है।

Loading...

प्रत्येक रैन बसेरे की नियमित देखरेख और निरीक्षण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन ने बताया कि इस सप्ताह तक सभी रैन बसेरे पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे।

इन रैन बसेरों में सिटी स्टेशन, कोतवाली, शिवदासपुर, चौक, नदेसर, कैंट, इंग्लिशिया लाइन, नगवां, चौकाघाट, शिवपुर, राजघाट और दशाश्वमेध क्षेत्रों में रैन बसेरे स्थापित किए जा रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page