Connect with us

वाराणसी

दोना-पत्तल की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Published

on

Loading...
Loading...

आग पर काबू पाने के लिए बुलडोजर का सहारा

वाराणसी। पंचकोशी चौराहे के पास स्थित एक दोना-पत्तल की दुकान में बीती रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने विकराल रूप ले लिया जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी भयंकर थी कि दुकान का शटर तोड़ने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करना पड़ा। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर यातायात बाधित हो गया।

Loading...

दुकान की मालकिन सरिता देवी के अनुसार, रात करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी। दुकान में रखे दोना-पत्तल ने आग को तेजी से फैलने में मदद की। सरिता देवी दुकान के पिछले हिस्से में ही रहती थीं लेकिन आग लगने के समय वह सुरक्षित बाहर निकल गईं।

थाना प्रभारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि आग में दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के घरों को कोई नुकसान नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page