Connect with us

वाराणसी

कबीर मठ के चार साधुओं पर एफआईआर

Published

on

Loading...
Loading...

महिला ने फोटो के गलत इस्तेमाल और बदनाम करने का लगाया आरोप

वाराणसी। वाराणसी की एक महिला ने कबीर मठ के साधुओं के खिलाफ चेतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी तस्वीरों का दुरुपयोग कर सोशल मीडिया पर बदनाम किया जा रहा है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने लहरतारा कबीर मठ के गुरु प्रह्लाद दास, गोविंद दास, छत्तीसगढ़ के रामकबीर और मगहर के हरीश दास के खिलाफ केस दर्ज किया है।

20 साल से आ रही है मठ, तस्वीरें पोस्ट कर किया दुष्प्रचार

महिला ने बताया कि वह बचपन से कबीर मठ आ रही है क्योंकि उसका परिवार कबीरपंथी है। 2004 में पिता के निधन के बाद भी वह मठ में सक्रिय रही। पांच साल पहले मां के निधन के बाद भी उसका मठ आना-जाना जारी रहा। उसने मठ में सेवा को ही अपना धर्म बताया।

महिला ने कहा कि मठ के उत्तराधिकारी प्रमोद दास के साथ उसकी तस्वीरों और वीडियो को गलत भावना से सोशल मीडिया और यूट्यूब पर पोस्ट किया गया। उसने आरोप लगाया कि इस साजिश के पीछे लहरतारा मठ के प्रह्लाद दास, गोविंद दास, छत्तीसगढ़ के रामकबीर और मगहर के हरीश दास शामिल हैं।

Advertisement

महिला ने दावा किया कि जब उसने इन तस्वीरों और वीडियो को हटाने के लिए कहा तो उसे गालियां दी गईं। उसे मठ से भगाने के लिए लगातार परेशान किया जा रहा है। वहीं, चेतगंज थाने के इन्स्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page