Connect with us

वाराणसी

दस छात्रों को मिला करोड़ों का पैकेज

Published

on

Loading...
Loading...

आईआईटी बीएचयू में प्लेसमेंट का पहला दिन

वाराणसी के आईआईटी बीएचयू में कैंपस प्लेसमेंट का पहला दिन ऐतिहासिक रहा, जब 10 छात्रों को 1 करोड़ से लेकर 1.65 करोड़ रुपये तक के पैकेज मिले।

यह संस्थान का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। पिछले साल का अधिकतम पैकेज 1.68 करोड़ रुपये था, जो अब तक का सर्वोच्च था। पहले दिन कुल 89 कंपनियों ने 170 छात्रों को जॉब ऑफर किए।

दिलचस्प बात यह रही कि किसी भी छात्र को 35 लाख रुपये से कम का पैकेज नहीं मिला। कंपनियों का चयन व्यापक था जिसमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, जोमैटो, टाटा मोटर्स, ओला, फ्लिपकार्ट जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल थीं।

इस साल के प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 160 कंपनियों ने 432 छात्रों को जॉब ऑफर किए जबकि 87 कंपनियों ने 399 छात्रों को पेड इंटर्नशिप दी। प्री-प्लेसमेंट में भी कई छात्रों को जॉब ऑफर मिल चुके थे। कैंपस प्लेसमेंट आठ दिसंबर तक चलेगा और इसमें 300 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया है।

Advertisement

इस वर्ष 1506 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिनमें से 90 प्रतिशत को जॉब दिलाने का लक्ष्य है। पिछले वर्ष आईआईटी-रुड़की के मुकाबले आईआईटी बीएचयू के प्लेसमेंट में वृद्धि देखी गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page