Connect with us

वाराणसी

भवन स्वामियों के मोबाइल पर गृहकर बिल भेजने की तैयारी में नगर निगम

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में नगर निगम अब भवन स्वामियों के मोबाइल पर गृहकर का बिल भेजने की तैयारी में है। इसके लिए निगम 2.20 लाख भवन मालिकों के मोबाइल नंबर जुटा रहा है।

मोबाइल पर न केवल गृहकर का बिल भेजा जाएगा बल्कि हर साल मिलने वाली छूट और नगर निगम की योजनाओं की जानकारी भी साझा की जाएगी। अभी तक गृहकर का बिल नगर निगम के जोनल कार्यालयों से तैयार कर घर-घर पहुंचाया जाता था।

Loading...

कई बार भवन स्वामियों को समय पर बिल नहीं मिलता जिससे वे छूट का लाभ नहीं ले पाते। इस समस्या को हल करने के लिए भवन स्वामियों के मोबाइल नंबर दर्ज किए जा रहे हैं।

हर साल अप्रैल से जून के बीच भवन स्वामियों को गृहकर में छूट दी जाती है। इसके लिए सॉफ्टवेयर भी तैयार किया जा रहा है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर ने बताया कि जिन भवन स्वामियों के मोबाइल नंबर दर्ज नहीं हैं उनके नंबर अब अपडेट किए जा रहे हैं ताकि उन्हें डिजिटल माध्यम से बिल और अन्य जानकारी मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page