Connect with us

वाराणसी

साइबर क्राइम सेल ने खाते में वापस कराये 1.83 लाख

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लालपुर निवासी विपिन कुमार के खाते से गायब हुए 1,83,300 को साइबर क्राइम सेल ने 12 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद वापस दिला दिया। एडिशनल डीसीपी क्राइम श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम सेल ने तेजी से कार्रवाई शुरू की।

विपिन कुमार ने शिकायत की थी कि उनके खाते से बड़ी रकम गायब हो गई है। जांच में पता चला कि पैसा अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया था। साइबर सेल ने संबंधित बैंकों से संपर्क कर सभी लेनदेन को ट्रैक किया और शिकायतकर्ता का पूरा पैसा सुरक्षित तरीके से वापस कराया।

अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराध की घटनाओं को रोकने और पीड़ितों की मदद के लिए टीम लगातार सक्रिय है। लोगों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लेनदेन की तुरंत जानकारी देने की अपील की गई है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page