Connect with us

वाराणसी

आभूषण व्यापारी के साथ तीन लाख की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बड़ा गणेश, लोहटिया निवासी आभूषण व्यापारी दिव्यम अग्रवाल तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी का शिकार हो गए। उन्होंने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दिव्यम अग्रवाल की आभूषण फर्म सप्तसागर, मैदागिन क्षेत्र में स्थित है। उन्होंने बताया कि फेसबुक ग्रुप के माध्यम से उनकी पहचान प्रेम सिल्वर अर्नामेंट्स, रणछोड़नगर सोसायटी, केजे वेकारिया रोड, राजकोट के कौशिक भाई परमार से हुई। कौशिक पर भरोसा कर दिव्यम ने उसके खाते में गहने मंगवाने के लिए तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

Loading...

रुपये भेजने के बाद जब कौशिक ने उनकी कॉल्स का जवाब देना बंद कर दिया, तो दिव्यम को शक हुआ। छानबीन करने पर पता चला कि कौशिक का असली नाम जलपेश नरियानी है।

सूत्रों के अनुसार, राजकोट पुलिस ने जलपेश नरियानी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page