वायरल
कानपुर के वन दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
शव वाराणसी में रेलवे लाइन के किनारे मिला, हत्या की आशंका
कानपुर के रहने वाले वन दरोगा राजकुमार पाण्डेय उर्फ राजू (32) की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव वाराणसी रेलवे ट्रैक के पास मिला। हत्या की आशंका व्यक्त की गयी है। सूचना मिलते ही जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की।
उनकी जेब से आधार कार्ड मिला जिससे परिवार का पता चला और जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और वे उसे गाजीपुर स्थित अपने पैतृक गांव ले गए जहां शनिवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ।
राजकुमार के पिता अम्बिका प्रसाद पाण्डेय भी वन दरोगा थे। उनके निधन के बाद राजकुमार को मृतक आश्रित के रूप में यह नौकरी मिली थी।
शुक्रवार को ही राजकुमार का जन्मदिन था और उसी दिन उनकी मौत हो गई। परिवार ने बताया कि वह इस बार जन्मदिन पर घर आने की योजना बना रहे थे लेकिन यह हादसा हो गया।
