Connect with us

सियासत

महाराष्ट्र: गृह मंत्रालय पर रस्साकशी, आज शाम तक हो सकता है फैसला

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों महायुति गठबंधन (भाजपा, शिवसेना शिंदे गुट और एनसीपी अजित पवार गुट) के भीतर सत्ता-संतुलन को लेकर खींचतान जारी है। 288 सीटों वाली विधानसभा में 230 सीटों पर जीत के बावजूद सरकार गठन पर तस्वीर अभी साफ नहीं है।

सूत्रों के अनुसार भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम तय कर लिया है। शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित होने की संभावना है।

गृह मंत्रालय बना विवाद का केंद्र

एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनने के लिए तैयार हैं लेकिन गृह मंत्रालय की मांग पर अड़े हुए हैं। पिछली सरकार में यह मंत्रालय फडणवीस के पास था और भाजपा इसे अपने पास बनाए रखना चाहती है।

महायुति के विभागों के बंटवारे में शिवसेना को स्वास्थ्य, शहरी विकास और सार्वजनिक कार्य, जबकि एनसीपी को वित्त और योजना जैसे प्रमुख विभाग देने की पेशकश की गई है।

Advertisement

शाह के साथ बैठक भी बेनतीजा

29 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में भी कोई सहमति नहीं बन सकी। भाजपा ने स्पष्ट किया कि गृह मंत्रालय उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

शिंदे आज ले सकते हैं बड़ा फैसला

शिवसेना के विधायक संजय शिरसाट ने संकेत दिए हैं कि शिंदे आज शाम तक बड़ा फैसला ले सकते हैं। पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि बिहार मॉडल की तर्ज पर मुख्यमंत्री का पद शिंदे को मिलना चाहिए।1 दिसंबर को महायुति की बैठकमहायुति की अहम बैठक 1 दिसंबर को होने वाली है जिसमें मुख्यमंत्री और अन्य प्रमुख पदों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page