Connect with us

वाराणसी

रेलवे स्टेशन की पार्किंग में लगी भीषण आग, 200 से ज्यादा मोटरसाइकिल जलकर खाक

Published

on

Loading...
Loading...

फायर सेफ्टी की कमी पर उठे सवाल

वाराणसी स्थित कैंट रेलवे स्टेशन पर बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन परिसर में बनी वाहन पार्किंग में अचानक आग लगने से 200 से अधिक मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं। घटना से रेलवे प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

मिली जानकारी के अनुसार, पार्किंग में खड़े वाहनों में रात करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। प्राथमिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने के तुरंत बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। कई कर्मचारी अपनी मोटरसाइकिलें बचाने में जुटे, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि 200 से अधिक वाहन उसकी चपेट में आ गए।

Advertisement

राहत कार्य में जुटी फायर ब्रिगेड और रेलवे टीम

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ जीआरपी, आरपीएफ, रेलवे कर्मचारी और स्थानीय पुलिस राहत कार्य में जुट गई। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी।

फायर सेफ्टी की कमी पर उठे सवाल

रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि पार्किंग में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, लेकिन आग बुझाने के लिए पार्किंग क्षेत्र में कोई फायर सेफ्टी उपकरण मौजूद नहीं था। यदि समय पर आग बुझाने की व्यवस्था होती, तो नुकसान को टाला जा सकता था। फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।

Advertisement

जांच के आदेश, रेलवे अधिकारी जुटे जांच में

जीआरपी प्रभारी हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होने की संभावना है। घटना की विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ सकेगा। रेलवे प्रशासन ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

रेलवे कर्मचारियों का नुकसान

आग में अधिकांश मोटरसाइकिलें रेलवे कर्मचारियों की थीं। कर्मचारियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए बेहतर सुरक्षा उपायों की मांग की है।

इस हादसे ने रेलवे प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के सुरक्षा प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page