Connect with us

वाराणसी

अधिवक्ता मंच ने की मांग – विष्णु शंकर जैन को मिले वाई श्रेणी सुरक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अधिवक्ता मंच ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। इस सिलसिले में अधिवक्ता शुक्रवार को कचहरी परिसर में एकत्रित हुए और संभल में हुई घटना की निंदा भी की। कहा कि विष्णु शंकर जैन पर हमला किया गया। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

ज्ञानवापी मामले से जुड़े अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने संभल में हुई घटना को न्यायपालिका पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत हमला नहीं, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश है।

कार्यक्रम में अधिवक्ता दीपक सिंह और ज्ञानवापी के पैरोकार डॉ. सोहन लाल आर्य ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए यदि हरिहरनाथ मंदिर संभल जाना पड़ेगा, तो वे इसके लिए तैयार हैं। वादी लक्ष्मी देवी और सीता साहू ने भी इस मामले पर अपने विचार रखे।

काशी अधिवक्ता मंच के प्रतिनिधि मदन मोहन यादव ने संभल के हरिहरनाथ मंदिर में हो रहे सर्वे का समर्थन करते हुए कहा कि यह सर्वे जरूरी है और इसके निष्पक्ष परिणाम आने चाहिए। इस मौके पर मंच के मीडिया प्रभारी बाल गोपाल साहू सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Advertisement

संभल घटना पर रोष
अधिवक्ता मंच ने विष्णु शंकर जैन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं न्याय के मंदिर को कमजोर करने का प्रयास हैं। मंच ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में विष्णु शंकर जैन को पूरा समर्थन देने की बात कही।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page