Connect with us

वाराणसी

“काशी में अनुभव अविस्मरणीय” : राशी खन्ना

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बॉलीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री राशी खन्ना ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में हिस्सा लिया। विश्व प्रसिद्ध गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित इस आरती में शामिल होकर राशी मंत्रमुग्ध हो गईं। उन्होंने वैदिक रीति से मां गंगा का पूजन किया और आरती के दौरान श्रद्धा से भरी नजर आईं।

इस अवसर पर गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, और सचिव हनुमान यादव ने अंगवस्त्र और प्रसाद देकर उनका स्वागत किया। राशी ने गंगा सेवा निधि की विजिटर्स बुक में लिखा, “आप सभी का आभार। मां गंगा की आरती में शामिल होना बहुत ही अच्छा अनुभव रहा। हर हर महादेव।”

गंगा पूजन और आरती में लिया संकल्प
आरती से पहले राशी खन्ना ने अपने परिवार के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए आध्यात्मिक रूप से बहुत खास रहा।

Advertisement

प्रधानमंत्री की सराहना पर जताई खुशी
हाल ही में राशी खन्ना की चर्चित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहा था। इस पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, “पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जैसे प्रभावशाली व्यक्तियों के ट्वीट मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक थे। इस समर्थन की मुझे उम्मीद नहीं थी, और मैं इसके लिए आभारी हूं।”

काशी में बिताए खास पल
करीब एक घंटे तक दशाश्वमेध घाट पर रहने के बाद राशी खन्ना ने काशी के भक्ति और आध्यात्मिक रंगों का आनंद लिया। उन्होंने कहा, “मैं आध्यात्मिक हूं और भगवान के साथ यह खास दिन मनाने के लिए काशी आई हूं। यहां का अनुभव अद्भुत था।” हर हर महादेव!

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page