Connect with us

वाराणसी

शार्ट सर्किट से लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव स्थित एग्रो पार्क परिसर में गुरुवार शाम एक बंद पड़ी शीतल पेय कंपनी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने से परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, इस दौरान कंपनी में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 7:30 बजे बंद पड़े गेस्ट हाउस से अचानक धुआं उठता दिखा। कर्मचारी जितेंद्र कुमार ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। समय पर आग बुझा लेने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Loading...

शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग में बड़ी आर्थिक क्षति हुई, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता से आग फैलने से रोक दी गई। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page