वाराणसी
ग्राम पंचायत सदस्य गुफरान खान ने किया गरीबों को वितरित किया कंबल
पिंडरा (वाराणसी)। बढ़ती ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पिंडरा ग्राम पंचायत सदस्य गुफरान उर्फ बाबर खान ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए। इस कार्यक्रम में राय तारा मुसहर बस्ती, जदवातारा क्षेत्र के सैकड़ों गरीब, निर्धन, दिव्यांग, वृद्ध और असहाय लोगों को कंबल प्रदान किए गए।
गुफरान खान ने बताया कि ठंड का प्रकोप दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है, जिससे गरीब और असहाय लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में उनकी पंचायत ने ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण का यह कार्य आयोजित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और गुफरान खान के सामाजिक प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि इस तरह की मदद से गरीब परिवारों को ठंड से बचने में राहत मिलेगी।
ग्राम पंचायत सदस्य ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी गरीब और जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
